Movie prime

Affair: ऑफिस वाली लड़की से संबंध बनाने के बाद पत्नी से नहीं मिला वो मजा, तो शख्स ने रखी ये डिमांड

पति-पत्नी के बीच में अगर प्यार कम हो जाए तो उनका रिश्ता टूटने लगता है। कभी-कभी तो कदम बहकने लगते है। इस टूटे रिश्ते में अगर कोई इमोशनल स्पोर्ट मिल जाता है हम उसकी तरफ आकर्षित होने लगते है। 
 
ऑफिस वाली लड़की से संबंध बनाने के बाद पत्नी से नहीं मिला वो मजा, तो शख्स ने रखी ये डिमांड

Khelo Haryana, New Delhi  पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, आकर्षण और सेक्स पर टिका होता है। अगर ये इस रिश्ते से गायब हो जाए तो फिर इसका टूटना तय हो जाता है।

दिव्यांश (बदला हुआ नाम) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वो अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है, लेकिन उसे और अपने बच्चों को चोट पहुंचाए बिना।

उसकी बॉन्डिंग किसी और लड़की के साथ हो गई है वो अब अपनी बाकि की जिंदगी उसके साथ गुजारना चाहता है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।

38 साल के दिव्यांश का कहना है कि 37 साल की पत्नी के साथ उसके रिश्ते अच्छे थे। 9 साल की शादी में सबकुछ ठीक था। लेकिन शादी के 7 साल बाद हमारे बीच प्यार और संबंध बनाने  का अंत हो गया।

हमारे बीच सिर्फ बहस होती है। वो किसी बात पर खुश नहीं होती। एक बच्चे के पिता ने आगे कहा कि मैंने चीजों को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन दूरियां कम नहीं हुई।

अब वो मुझे बिल्कुल आकर्षित नहीं करती है। बस हमारे बीच एक समझौते का रिश्ता रह गया है। दिव्यांश आगे बताते हैं कि एक साल पहले हमारे ऑफिस में एक लड़की आई।

उसकी उम्र 32 साल है। वो काफी आकर्षक है। पता नहीं क्यों पहली नजर में वो मुझे पसंद आ गई। फिर हम दोनों मिलने लगे और बात डेट तक पहुंच गई। हालांकि मैंने उसे अपने शादीशुदा होने की बात बता दी थी।

बावजूद इसके वो आगे बढ़ी और हमारे बीच एक दिन अचानक हॉट सेक्स हुआ। वो मेरी जिंदगी का सबसे रोमांचक पल था। इसके बाद हमारे बीच कई बार संबंध बन चुके हैं।

दिव्यांश अब अपनी पत्नी से राहें अलग करना चाहता है। लेकिन उसे नाराज किए बैगर और बच्चे को हर्ट पहुंचाए बगैर। वह कहते हैं कि कैसे सुनिश्चित करूं कि मेरी शादी का अंत गंदा या बुरा न हो?

एक्सपर्ट की राय-

आपका अफेयर आपके दीर्घकालीन अप्रसन्नता का लक्षण है। यदि आप अपने शादी में आ रही समस्याओं को हल करने का कोई उपाय नहीं देख पा रहे हैं, तो तलाक सबसे अच्छा विकल्प है।

लेकिन हो सकता है कि आपकी पत्नी सहमत न हो या उसने संकेतों को देखा हो। वो आहत और क्रोधित हो सकती है। दुर्भाग्य से, आसान ब्रेकअप या तलाक की गारंटी देने का कोई तरीका नहीं है।

आप बस इतना कर सकते हैं कि उससे यथासंभव शांति और तर्कसंगत रूप से बात करें ,यह कहते हुए कि आप अब शादीसे खुश नहीं हैं।

आप सौहार्दपूर्ण तरीके से तलाक लेना चाहते हैं।आप अपने अफेयर का जिक्र करते हैं या नहीं, यह आप पर निर्भर है। लेकिन यह स्थिति को भड़काने की बहुत संभावना है।

सबसे अच्छा तो यह होगा कि आप अपनी शादी को दोबारा ठीक करने की कोशिश करें और अपने दूसरे रिश्ते से अलग हट जाए। क्योंकि शादी तोड़ना सही विकल्प तो नहीं कहा जा सकता है।