Movie prime

Affair: मां बिस्तर पर प्रेमी संग मना रही थी रंगरलिया, बच्चों ने देखा तो...

Affair: महिला एक 55 साल के शख्स के साथ अवैध सबंध बना रही थी। महिला के बच्चों ने जब अपनी मां को अपने प्रेमी के साथ बिस्तर पर आपतिजनक हालत में देखा तो गुस्से में आकर शख्स को पीट-पीट कर उसकी हत्या करदी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश जारी है। यह मामला अलीगढ़ का बताया जा रहा है।   
 
 मां बिस्तर पर प्रेमी संग मना रही थी रंगरलिया, बच्चों ने देखा तो...

Khelo Haryana, New Delhi: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि हत्या को अवैध संबंध के चलते अंजाम दिया गया। इस वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यह घटना विजयगढ़ थाना इलाके के एक गांव की है, बताया जा रहा है कि महिला के बच्चों ने उसे अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

इससे गुस्साए महिला के बच्चों ने अपनी मां के 55 साल के प्रेमी राम खिलाड़ी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने लाश को महिला के घर से बरामद किया।  

जानकारी के मुताबिक प्रेम संबंधों के चलते दोनों के बीच पैसों का लेनदेन भी होता था। मृतक के परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए डीएसपी बरला सर्किल सर्जना सिंह ने बताया विजयगढ़ थाना इलाके से एक हत्या की सूचना मिली थी।

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। मृतक के एक महिला से अवैध संबंध थे। महिला के बच्चों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

इसके बाद गुस्से में आकर महिला के बच्चों ने अपनी मां के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।