Affair: पति से नहीं हुई संतुष्ट, तो पंचायत ने प्रेमी से करवा दी शादी

Khelo Haryana, New Delhi वैसे तो प्रेम-प्रसंग के बहुत सारे किस्से सुने होंगे, लेकिन यूपी के कन्नौज में इस बार जो मामला सामने आया है वह सबसे अलग है।
पति शराबी और जुंआरी निकला। इसी बीच महिला का एक युवक पर दिल आ गया। दोनों घर से भाग निकले। पुलिस ने दोनों को आगरा से पकड़ा।
महिला प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। घर वालों ने महिला को समझाया लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। पंचायत में भी महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
महिला की जिद के आगे किसी की न चली। इसके बाद ससुराल वालों ने खुद बहू को उसके प्रेमी के हाथों में सौंप दिया।
मामला सकरावा चौकी क्षेत्र के एक गांव का
यहां रहने वाली एक महिला बुधवार को गांव के ही प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई थी, जिसको लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
काफी प्रयास के बाद दोनों को शुक्रवार को आगरा के पास से बरामद कर लिया गया था। गांव पहुंचने पर महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी। काफी समझाने के बाद भी महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई।
रविवार को ससुराल वालों ने महिला को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति शराबी और जुआं खेलने का आदी है।
विरोध करने पर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था
इसको लेकर एक बार वह एक्सप्रेस-वे पर जाकर जान देने का प्रयास भी कर चुकी थी। तब मौके पर पहुंचे प्रेमी ने उसे साथ रखने का आश्वासन देकर बचा लिया था। महिला का कहना है कि उसका जीवन प्रेमी के साथ ही सुरक्षित है।