भोजपुरी एक्टर Pawan Singh ने काजल राघवानी के साथ किया कुछ ऐसा, फैंस के छूटे पसीने

Khelo Haryana,New Delhi भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने किसी ना किसी गाने की वजह से हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। वो जब भी कोई नया वीडियो सॉन्ग लेकर आते हैं तो बवाल ही मचा जाते हैं।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी गाने की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों के प्रति लोगों की दीवानगी का भी एक अलग ही स्तर हैं। इन दिनों पुराने गाने भी काफी सुने और देखें जा रहे हैं।
पवन सिंह के गाने महीनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। ऐसे में यू ट्यूब पर उनका एक पुराना भोजपुरी वीडियो इंटरनेट पर छाया है। उनके इस गाने ने जोरदार रिकॉर्ड बना दिया है।
इसमें वो एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ रोमांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस गाने में इन दोनों ही स्टार्स की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पंसद आ रही हैं। इस गाने का टाइटल Aapne Nahi Dekha Hoga है।
Aapne Nahi Dekha Hoga इस गाने ने रिलीज होने के बाद ही बवाल मचा दिया था। इसमें उनकी और एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, लोग इन दोनों की कैमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे थे और अब इस गाने ने रिकॉर्ड भी बना दिया है। यह गाना 43 लाख बार देखा जा चूका हैं और इसे 13 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
आपको बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा में पिछले काफी दशक से सक्रिय हैं और एक के बाद एक फिल्म दिए जा रहे हैं। हर कोई उनकी स्टाइल का दीवाना है वह भोजपुरी की तमाम बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं।
इस गाने को लिखा है Azad Singh ने और गाया है खुद पवन सिंह ने इसका म्यूजिक तैयार किया है Madhukar Anand ने और फिल्म है “BHOJPURIYA RAJA।