इस राज्य में बनने वाला है Bollywood Park, 27.25 करोड़ हुए मंजूर

Khelo Haryana, New Delhi सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2024 तक इसे बना दिया जाएगा। इसमें प्रवेश करते ही लोगों को अहसास होगा कि वाकई वह बालीवुड की दुनिया में आ गए।
यह बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में होगा। इस तरह का पार्क मुंबई में भी है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से. इसे बालीवुड पार्क के रूप में विकसित करने की दिशा में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कदम आगे बढ़ा दिया है।
निजी सहभागिता से इसे तैयार करने के लिए टेंडर आमंत्रित कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मई मध्य तक इस परियोजना को अंजाम देने वाली एजेंसी का चयन हो जाएगा।
सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2024 तक इसे बना दिया जाएगा। इसमें प्रवेश करते ही लोगों को अहसास होगा कि वाकई वह बालीवुड की दुनिया में आ गए। यह बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में होगा। इस तरह का पार्क मुंबई में भी है।
27.25 करोड़ रुपये आएगी लागत
शाहदरा क्षेत्र का वेलकम झील पार्क 33 एकड़ में फैला है। इसमें बालीवुड पार्क विकसित करने पर 27.25 करोड़ रुपये लागत आएगी।
निगम ने पहले इसे जंगपुरा में बनाने पर विचार किया था। वहां जमीन काफी सीमित होने के कारण इसे वेलकम झील पार्क में बनाने का निर्णय लिया गया था।
यहां पर दूसरी परियोजना के तहत एम्फीथिएटर बनाने का काम भी प्रस्तावित है।दिखेगा कबाड़ का कमालये पार्क कई मायनों में खास होगा।
इसमें कबाड़ का कमाल दिखाई देगा। एक विशाल प्रवेश द्वार बनेगा, जो कबाड़ का उपयोग कर उसे बालीवुड थीम पर आर्टिस्टिक लुक दिया जाएगा।
ऐसी की निकासी द्वार बनेगा, उसके रास्ते में रेड कारपेट भी बिछाया जाएगा। ताकि, लोगों को अच्छा महसूस हो। यहां प्रतिकृतियां, फिल्म सेट, भित्तिचित्र (म्यूराल) व अन्य चीजें भी कबाड़ से बनाई जाएंगी।
इसके लिए निगम के बेरीवाला बाग, प्रताप नगर, जनकपुरी, शंकर गार्डन, डिफेंस कालोनी, नेहरू नगर, सरिता विहार, बदरपुर, विवेक विहार नर्सरी समेत 43 स्टोरों में रखा कबाड़ मुहैया कराया जाएगा। इन स्टोरों में लोहा, प्लास्टिक, लकड़ी समेत हर तरह का कबाड़ पड़ा है।
लुत्फ के लिए लेना होगा टिकट
बालीवुड पार्क में घुसने से पहले जेब ढीली करनी होगा। टिकट से ही इसमें प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, टिकट की दर अभी तय नहीं की गई है।
पार्क तैयार होने पर ही उसका निर्धारण किया जाएगा। टिकट से एकत्र होने वाली राशि से ही पार्क का रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।इसे बनाने वाली निजी एजेंसी ही 10 वर्ष तक इसकी देखरेख करेगी।
फूड कोर्ट बनेंगे
इस पार्क में फूड कोर्ट बनेगा। उसमें वेज और नान वेज फूड के साथ पेय पदार्थों की स्टाल होंगी। इसके साथ पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए सजावटी पौधे लगाए जाएंगे।
साउंड सिस्टम लगेगा, जिसमें फिल्मों के गीत और डायलाग सुनाई देंगे।