Movie prime

Chanakya Niti:किस्मत खोल देती है कचरे में पड़ी ये चीजें, उठाने में कभी न करें शर्म

Chanakya Niti: आचार्य जैसा नीतिशास्त्र का महाज्ञानी शायद ही कोई और होगा। आचार्य  ने मानव जीवन को सुखी बनाने के लिए जो मर्म दिए है उनका पालन आज भी दुनियाभर में किया जाता है। आचार्य के अनुसार कुछ ऐसी कीमती वस्तुएं होती है जो अगर आपको करे में पड़ी भी मिल जाए तो भी आपको उन्हे उठाने में किसी तरह की को शर्म नही करनी चाहिए। 
 
किस्मत खोल देती है कचरे में पड़ी ये चीजें, उठाने में कभी न करें शर्म

Khelo Haryana, New Delhi: आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान और कूटनीतिज्ञ थे। आचार्य चाणक्य के विचारों और उनकी बातों को अपनाकर जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक नीति शास्त्र में सुखी जीवन जीने के कई तरीके बताए हैं।

वहीं चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों उल्लेख किया है जिन्हें गंदगी के ढेर में पड़ा देख उठा लेना चाहिए। चाणक्य बताते हैं कि कुछ चीजों का मोल गंदगी में पड़े रहने के बावजूद कभी कम नहीं होता है।

कीमती चीजें

चाणक्य बताते हैं, 'अगर आपको गंदगी में पड़ी कोई मूल्यवान चीज दिख जाए तो उसे तुरंत उठा लेना उचित होता है। उदाहरण के लिए अगर आपको गंदगी में सोना या हीरा पड़ा दिख जाए

तो उसे उठाने में बिल्कुल संकोच न करें। चाणक्य बताते हैं कि इन बेशकीमती चीजों का मूल्य किसी भी अवस्था में कम नहीं होता है।

अच्छाई

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि लोगों का स्वभाव हमेशा दूसरों में बुराई टटोलने का होता है। जो लोग बुराई में भी अच्छाई ढूंढ लेते हैं, उनकी बात अलग होती है.

हर इंसान में अच्छे-बुरे गुण होते हैं ।हमें हमेशा अच्छे गुण लेने चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं, वो जीवन में खूब तरक्की करते हैं, बड़ा नाम कमाते हैं।

रुपये पैसे

अगर किसी इंसान को गंदगी में रुपये-पैसे पड़े दिखाई दें तो उन्हें तुरंत उठा लेना चाहिए। गंदगी में धन के पड़े रहने से उसका अपमान होता है।

धन हमारे जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत आवश्यक माना जाता है। सनातन धर्म में तो इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक भी समझा जाता है। ऐसे में धन को गंदगी में यूं ही पड़ा छोड़कर आगे न बढ़ें।


सांप दुष्ट व्यक्ति से बेहतर

यदि दुष्‍ट व्‍यक्ति या मित्र और सांप में से किसी का चुनाव करना हो तो सांप को चुनें क्‍योंकि यह आपको कम नुकसान देगा। सांप से तो आपको तब खतरा होगा, जब आप उसको सताएंगे लेकिन दुष्‍ट व्‍यक्ति तो आपको नुकसान पहुंचाने पर हमेशा आमादा रहेगा।