Movie prime

IMD cold wave alert: अगले 75 घंटे तक इन 17 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, कंपकंपी छुड़ा देगी शीत लहर

आइएमडी की ओर से मौसम को लेकर अपना ताजा अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार यूपी सहित इन 17 राज्यों में अगले 72 घंटे तेज बारिश होने के आसार नजर आ रहे है।
 
 
IMD cold wave alert: अगले 75 घंटे तक इन 17 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, कंपकंपी छुड़ा देगी शीत लहर

Khelo Haryana: दिल्ली, UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। चक्रवाती तूफान का असर फिर प्रदेश में देखने को मिलेगा।  बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोका के असर के चलते एक बार फिर प्रदेश कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार बन रहे है। 

यूपी मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि बुधवार को कई जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन पश्चिमी यूपी में बारिश के संकेत है और 20 से 30 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।वेस्ट यूपी के कुछ शहरों में बादल छाए रहेंगे।

तापमान बढ़ेगा, लू का दिखेगा प्रभाव
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक , अगले 24 घंटे में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और अन्य जिलों में मौसम साफ रहने और 14 किलोमीटर प्रति घंटा से हवा चलने का पूर्वानुमान है।आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38°C पहुंचने का अनुमान है। 14 मई से बरेली और आसपास के जिलों में लू का प्रकोप दिखेगा। दिन में तापमान में 42 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। यूपी में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के आसार है।


पश्चिमी विक्षोभ का असर
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है लेकिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, आसमान आज भी साफ रहने की संभावना है। 11 और 12 मई को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। 12 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है इससे 13 मई को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।