Love Affair: 40 साल की तलाकशुदा महिला ने 20 साल के युवक से बनाए संबंध, अब हो रहा ये पछतावा
Love Affair: शादी के बाद लड़के या लड़की का अकेला रहना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही हुआ है एक महिला के साथ। 10 साल पहले महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। जिसके बाद उसकी जिंदगी में अधूरापन आ गया। लेकिन फिर एक दिन ऐसा हुआ कि महिला के होश फाख्ता हो गए। तो चलिए जानते हैं पूरी कहानी...

Khelo Haryana, New Delhi प्यार कब किससे और किस उम्र में हो जाए ये कहा नहीं जा सकता। लेकिन जब बढ़ती उम्र में धोखा मिलता है तो पैरों तले जमीन खिसक जाती है। ऐसा ही कुछ सुनीता के (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ।
40 साल की तलाकशुदा थी। वो 10 साल से वो अकेली थी। किसी के साथ कोई संबंध भी नहीं बना था। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक शख्स आया और पूरी दुनिया बदल गई।
जब दोनों के बीच बने रिश्ते
सुनीता ने बताया कि तलाक के बाद खुद को बिजी रखने के लिए एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगी थी। वहां उनकी मुलाकात एक शख्स के साथ हुई। जो उम्र में करीब 20 साल छोटा था। जैसे जैसे दोनों की बातचीत बढ़ी तो करीब आते गए। एक दिन सुनीता ने खुद उसे अपने घर बुलाया और अपनी फिलिंग्स का इजहार किया।
सुनीता कहती हैं कि जब मैं उसे अपने दिल की बात कही तो वो कुछ नहीं बोला हम दोनों करीब दो तीन मिनट एक दूसरे को देखते रहे। इसके बाद हमारे बीच किस हुआ और हम दोनों ने संबंध भी बनाए।
वो कहती हैं कि उसे उस लड़के के साथ अच्छा लगता था ये जानते हुए भी कि वो किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में है। शख्स ने भी बताया कि वो उसके साथ रहता जरूरत है, लेकिन प्यार उससे ही करता है।
सुनीता चाहती थी कि वो अपने रिलेशनशिप के बारे में उस महिला से बता दे, लेकिन शख्स इस बात पर मना करता था। इसी को लेकर कई बार दोनों में अलगाव भी हुए। लेकिन सुनीता अपनी भावना पर काबू नहीं पाती थी और वो फिर से उसके पास चली जाती थी।
एक दिन सुनीता को बता चला कि उस इंसान की जिंदगी में एक और नई महिला आ गई है। उसने उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो मेरी सिर्फ दोस्त है। लेकिन उसकी बातों से ऐसा नहीं लग रहा था।
इसकी वजह से वो परेशान रहने लगी। सुनीता बताती हैं कि मुझे नहीं लगता कि मैं वो नौकरी कर सकती हूं, जो मेरे लिए काफी खास है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मुझे क्या करना चाहिए।
एक्सपर्ट की राय
रिलेशनशीप एक्सपर्ट वंदिनी कहती है कि आपकी बातों को जानकर ऐसा लगता है कि आप इस रिश्ते को लेकर गंभीर थी। लेकिन वो आदमी आपके जैसा नहीं था। ये बात आप जानती भी थी।
क्योंकि वो पहले से एक महिला के साथ रिश्ते में है उसके बाद आप आईं। उसने उसे बताना भी जरूरी नहीं समझा। इससे पता चलता है कि वो सिर्फ आपके साथ दोस्ती और अपनी इच्छा पूरी करने के लिए था।
आपको करना चाहिए ये काम
कभी-कभी ये कठिन होता है खुद से यह पूछना कि हम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ क्यों चिपके रहते हैं जो हमारे लायक नहीं है। ये आपकी दर्द की वजह है। आपको उस आदमी की वजह से नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए।
आप खुद को मजबूत करें और जिंदगी में आगे बढ़ जाइए। हो सकता है इस रिश्ते से निकले के बाद आगे आपके लिए कुछ और भी बेहतर मौजूद हो। अगर आप इस दर्द से नहीं निकल पा रही हैं तो काउंसलर की भी मदद ले सकती हैं।