Movie prime

Love Affair: देवर की शादी भाभी नही कर पाई बरर्दाश्त, तो कर दिया ये कांड, दरवाजें से लौटी बारात

Love Affair: मुजरिया थाना क्षेत्र में युवक बारात लेकर अपनी दुल्हन के घर पहुंच चुका था कि इतने मे उसके पास उसकी भाभी का कॉल आया और भाभी ने उसे शादी करने से मना करते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि शख्स के अपनी भाभी के साथ अवैध सबंध थे। लड़की पक्ष वालो ने शीघ्रता में पुलिस में मामला दर्ज करवाया। 
 
 देवर की शादी भाभी नही कर पाई बरर्दाश्त, तो कर दिया ये कांड

Khelo Haryana, New Delhi: युवती दुल्हन के लिबास में सज धजकर बारात का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऐसी खबर आई है कि दुल्हन और उसके परिवार वालों हैरत में पड़ गए।

आनन-फानन में लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। मामला थाने तक पहुंचा। जानकारी के मुताबिक मुजरिया थाना क्षेत्र एक गांव की लड़की की शादी कासगंज जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी।

बुधवार को दोपहर के वक्त लड़की की बरात गांव के पास तक आई, तब तक उसके परिवार से फोन आ गया कि युवक की भाभी ने शादी करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।

यह सुनते ही बरातियों के होश उड़ गए। लड़का पक्ष ने बरात वापस ले जाने को कहा तो लड़की पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी तो पता चला कि दूल्हा बनकर आए युवक का उसकी ही भाभी से अवैध संबंध है। इसके चलते उसकी भाभी उसकी शादी नहीं होने दे रही है।

बाद में दोनों पक्षों का मुजरिया थाने में समझौता हुआ और बरात वापस लौट गई। शाम को लड़की का रिश्ता अलीगढ़ जिले के रहने वाले युवक से आनन-फानन में किया गया। इसके बाद दूसरे युवक से उसकी शादी कर दी गई।