Movie prime

My Story : घर में काम करने वाली महिला के साथ दरोगा ने किया ये काम, फिर हो गया ये कांड

मामला काफी हैरान करने वाला है. घर में काम करने वाली महिला ने दरोगा पर आरोप लगाया है कि उसने महिला के साथ गलत काम किया. मामला थाने में पहुंच जाता है. आइए जानते है पूरे मामले के बारे में 
 
My Story : घर में काम करने वाली महिला के साथ दरोगा ने किया ये काम, फिर हो गया ये कांड

Khelo Haryana,New Delhi सिदगोड़ा निवासी एक महिला ने बागबेड़ा थाना के दारोगा क्षितिज कुमार सोनी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने और गर्भपात कराने के आरोप लगाए है। इसकी शिकायत लेकर साकची महिला थाना में मंगलवार को महिला थाना पहुंची। मौखिक रूप से पूरी जानकारी दी।

महिला थाना प्रभारी ने लिखित शिकायत ये कहते हुए नहीं ली कि डेढ़ साल के बाद मामले की जानकारी दी जा रही है। इधर, सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने कहा महिला के थाना आने की जानकारी मिली है। लिखित शिकायत महिला देगी तो जांच होगी।

दारोगा के घर में करती थी काम

महिला ने बताया वह शादी-शुदा है और शादी को 11 साल हो चुके हैं। उसका एक 10 साल का बेटा भी है जो पति के साथ रहता है। पति से विवाद होने के कारण वह मई 2021 में अपनी पति की शिकायत करने सिदगोड़ा थाना गई थी। उस वक्त क्षितिज कुमार सोनी सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित थे।

शिकायत के बाद दारोगा ने उसे अपने घर में काम करने की सलाह दी। अपने घर में खाना बनाने का काम दिया। इसी बीच उसने शादी कर लेने का झांसा देकर संबंध बनाया। कहा पति से तलाक लेने पर वह उससे शादी कर लेगा। पति को इसकी जानकारी हो गई।

पति ने एएसपी को की थी शिकायत

पति ने तत्कालीन एसएसपी डा एम तमिल वाणन से लिखित रूप से की थी। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा को लाइन क्लोज कर दिया था। हालांकि, उस वक्त दारोगा ने उसे बहला-फुसला लिया। कहा शादी कर लेगा। इस कारण उसने शिकायत वापस ले ली जिसके बाद दारोगा बागबेड़ा थाना में प्रतिनियुक्ति हो गई। 

वह पलामू में अपने मायके में रही। अब उसे जानकारी हुई की दिसंबर माह में दारोगा की शादी होने वाली है इसलिए वह शिकायत करने पहुंची। वह चाहती है कि दारोगा उससे शादी करें या फिर उसका जीवन भर खर्च उठाएं।

आरोप गलत, पांच लाख रुपये मांग रही है महिला : दारोगा

क्षितिज कुमार सोनी ने कहा महिला के आरोप गलत है। महिला अपने पति से तंग आकर शिकायत करने थाना पहुंची थी। वह अक्सर थाना में आकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती थी। 

उसे न्यायालय में केस करने की सलाह दी गई। महिला हमेशा खुदकुशी कर लिए जाने की बात कहती थी। उन्हें एक कुक की जरूरत थी इसलिए महिला को काम कर रख लिया था। 

हमेशा विवाद होने पर महिला को पति से तलाक लेने की सलाह दी थी। महिला की मदद करने के कारण उसके पति ने एसएसपी से शिकायत कर दी जिसे महिला ने वापस ले लिया था।

थाना उन्हें हटा दिया गया था। महिला पलामू अपने घर चली गई। हालांकि, कभी-कभी फोन कर जानकारी लिया करती थी। उनसे कभी एक लाख तो कभी दो लाख की मांग करने लगी। 

उनकी शादी होने वाली है इस कारण अब वह पांच लाख रुपये की मांग कर रही है नहीं तो बदनाम करने की धमकी दे रही है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।