Movie prime

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर के भाव

महंगे पेट्रोल और महंगे डीजल से सभी लोग राहत पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन बीते 1 साल से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 
petrol

Khelo Haryan, New Delhi अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।

महंगे पेट्रोल और महंगे डीजल से सभी लोग राहत पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन बीते 1 साल से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

11 मई के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है. 11 मई की लिस्ट की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और आज के दिन भी पेट्रोल और डीजल (petrol-diesel price) स्थिर हैं. 

बीते 1 साल से नहीं हुआ बदलाव

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बीते 1 साल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. आखिरी बार 22 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था. लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

हर दिन अपडेट होते हैं दाम
बता दें कि हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं. अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।

हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं. 

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत
शहर    पेट्रोल (रुपए)     डीजल (रुपए) 
मुंबई    106.31            94.27 
दिल्ली    96.72              89.62
चेन्नई    102.63             94.24
कोलकाता 106.03          92.76
बेंगलुरु    101.94           87.89
लखनऊ    96.57           89.76
नोएडा    96.79            89.96
गुरुग्राम    97.18           90.05
चंडीगढ़    96.20          84.26
पटना    107.24          94.04

इन तरीकों से पता कर सकते हैं कीमत
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.

 अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.