शादी के इर्द गिर्द बाइक घुमाकर युवती से की छेड़खानी, युवक ने विरोध किया तो कर दिया ...
खूनी संघर्ष के पीछे शादी समारोह में आई एक लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश करने का भी मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khelo Haryan, New Delhi हमीरपुर में देर रात बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। बता दें कि दो पक्षों के बीच में खूनी संघर्ष हुआ है। इसमें तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
खूनी संघर्ष के पीछे शादी समारोह में आई एक लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश करने का भी मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खूनी संघर्ष का यह मामला मौदहा कोतवाली कस्बे के साजन तालाब मुहल्ले का है। जहां पर दो मनचले रोहित और ज्ञान सिंह शादी समारोह में आई युवती के इर्द गिर्द बाइक घुमाने लगे।
जिसका उसी मुहल्ले के रहने वाले संजय ने विरोध किया तो दोनों मनचलों रोहित और ज्ञान सिंह ने संजय पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस केस बनता देख रोहित ने खुद भी अपना हाथ चाकू से काट लिया।
दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को इलाज के लिए मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से संजय की हालत को गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
जबकि दो अन्य घायलों का इलाज करा कर पुलिस उन्हें अपने साथ कोतवाली ले गई है। मौदहा कोतवाली पुलिस ने बताया की मामले की जांच चल रही है, वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।