Movie prime

UP ka mausam: यूपी में 17 मई तक होगी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लोगों को अब गर्मी और उमस से कुछ निजात मिलने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आने वाली 17 मई तक राज्य में भारी बारिश के साथ साथ आंधी भी आने वाली है। तो चलिए जानते हैं जिले वाइज मौसम का हाल....

 
यूपी में 17 मई तक होगी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Khelo Haryana, New Delhi उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कई दिनों से बारिश और ठंडी हवा का असर रह-रहकर जारी है। फिर अचानक तेज धूप मई की गर्मी का एहसास करा देती है। बंगाल की खाड़ी में उठे मोका चक्रवाती तूफान का असर यहां तक नजर आ रहा है। प्रदेश कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

यूपी मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों तक हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। कई जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन पश्चिमी यूपी में बारिश के संकेत है और 20 से 30 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वेस्ट यूपी के कुछ शहरों में बादल छाए रहेंगे।

तापमान बढ़ेगा, लू का दिखेगा प्रभाव

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक , अगले 24 घंटे में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और अन्य जिलों में मौसम साफ रहने और 14 किलोमीटर प्रति घंटा से हवा चलने का पूर्वानुमान है।आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38°C पहुंचने का अनुमान है।

14 मई से बरेली और आसपास के जिलों में लू का प्रकोप दिखेगा। दिन में तापमान में 42 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। यूपी में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के आसार है।

मौसम विभाग ने बताया कि यूपी के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। प्रदेश में अधिकतम 6 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इसके अलावा आंधी के भी आसार हैं, जब 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बताया जा रहा है कि यूपी में ऐसे हालात का जिम्मेदार पहाड़ों पर मौसम का बदलना भी है। 

बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओले भी गिरने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में ओले गिरने की असामान्य घटनाएं भी देखने को मिली थीं।