Movie prime

Janta Darbar Update: गृहमंत्री अनिल विज के जनता दरबार में जाने से पहले ये पढ़े

अनिल विज का जनता दरबार काफी सुर्खियों में रहता है
 
ANCHOR HISAR UPDATE 23-12-2022

Khelo Haryana

हरियाणा में अगर आप किसी मामले को लेकर न्याय के लिए गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में जाने की सोच रहे है, तो ये खबर आपके काम की है। अनिल विज का जनता दरबार काफी सुर्खियों में रहता है, अक्सर कई बार कहीं से न्याय ना मिलने पर गृहमंत्री अनिल विज के पास दरखास्त लेकर लोग पहुंचते है, कई बार तो उनका जनता दरबार अगली अल सुबह तक चलता रहा है। 

चीन समेत अन्य देशों में कोविड की स्थिति बिगड़ती देख हरियाणा में सरकार कदम उठाने लगी है। कोविड के नए वैरिएंट के खतरे को भांपते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रत्येक शनिवार को लगने वाला जनता दरबार स्थगित कर दिया है। जनता दरबार आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगा।


आपको बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज का प्रत्येक शनिवार को अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया जाता था,जिसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। दरबार में मौके पर ही गृह मंत्री हर समस्या को स्वयं सुनते हुए उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं।