Movie prime

सर्दी का सित्तम: हरियाणा में 13 जिलों में ओरेंज अलर्ट, पढ़िये कब तक सताएगी सर्दी

मौसम में तब्दीली का दौर लगातार जारी है, हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में आज भी मौसम ने लोगों की कंपकपी छुड़ा रखी है
 
हरियाणा में 13 जिलों में ओरेंज अलर्ट, पढ़िये कब तक सताएगी सर्दी

मौसम में तब्दीली का दौर लगातार जारी है, हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में आज भी मौसम ने लोगों की कंपकपी छुड़ा रखी है। शुक्रवार को भी शीत लहर और धुंध का प्रकोप देखने को मिला, आलम यह रहा कि हरियाणा का महेंद्रगढ़ इलाका सबसे ठंडा रहा। आज महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही  नारनौंल का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही जगह की अगर बात की जाएं तो सर्दी ने मानों आमजन को बेहाल कर दिया हो। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

हिसार में ऐसा है मौसम का हाल
प्रदेश में हिसार सहित अन्य जिलों में धुंध का प्रकोप रात को ही शुरू हो गया था। सुबह धुंध के चलते सड़कों पर वाहनों की गति बेहद धीमी रही। हवा की औसत गति 2.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। धुंध के चलते ही हिसार के बरवाला में टोहाना बाईपास पर ट्रैक्टर और बस में साइड से आपस में टकरा गए। हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

हरियाणा के इन 13 जिलों में ओरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया हुआ। ये जिले अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर,रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार,जींद और भिवानी है। इन जिलों में घना कोहरा पड़ा है। जबकि हिसार, रोहतक, सोनीपत,पानीपत, झज्जर, जींद और भिवानी में कोहरे के साथ साथ सबसे अधिक ठंड भी है।

अब आगे क्या रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों में शीत लहर और कोहरा पड़ेगा। ऐसे में 26 दिसंबर तक प्रदेश में लोगों को कोहरे और ठंड से राहत के आसार नहीं है। हरियाणा राज्य में आमतौर पर मौसम 27 दिसंबर तक खुशक परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।अगले दो दिनों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।

आखिर पश्चिमी विक्षोभ का कब तक होगा प्रभाव
परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 दिसंबर दोपहर बाद से 26 दिसंबर तक बीच बीच में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान आमतौर पर उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवाए चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है परंतु दिन का तापमान भी सामान्य से कम बने रहने की संभावना है।