Movie prime

प्रेमी संग फरार हुई 2 बच्चों की मां, Phone करके पति से बोली- बच्चों के लिए नई मम्मी ढूंढ लो...

पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर के सामने रहने वाले मैकेनिक के साथ घर से भाग गई है। साथ ही बच्चों की फीस के पैसे भी ले गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 
ghar se bhag gyi

 Khelo Haryana, New Delhi हरियाणा के हिसार से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से रफूचक्कर हो गई।  बता दें कि महिला अपने साथ सोने के जेवर समेत दस हजार रुपये ले गई है।

 घर से जाने के बाद महिला ने अपने पति को कॉल करके कहा कि अब अपने बच्चों के लिए नई मम्मी ढूंढ लेना।

senior citizens: सीनियर सिटीजन्स को रेल किराए में मिलेगी इतनी छूट, रेलवे मंत्री का बड़ा ऐलान

पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर के सामने रहने वाले मैकेनिक के साथ घर से भाग गई है। साथ ही बच्चों की फीस के पैसे भी ले गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कई बार समझाया, लेकिन नहीं मानी
महिला के पति के अनुसार उसकी 35 वर्षीय पत्नी का पिछले कई सालों से घर के सामने रहने वाले मैकेनिक से अफेयर चल रहा था। उसने पहले भी कई बार उसे समझाया था। परिवार ना टूटे इसलिए चुप रहा।

senior citizens: सीनियर सिटीजन्स को रेल किराए में मिलेगी इतनी छूट, रेलवे मंत्री का बड़ा ऐलान

इस मामले को लेकर थाने में पति ने कहा की अगर वह युवक के साथ घर बसाना चाहती है तो उसके साथ रहे। यदि मेरा घर बसाना चाहती है तो मेरे साथ आ जाए। तब पत्नी ने कहा कि वह अपने घर ही वापस जाएगी।

डेढ़ से 2 बजे के बीच घर से निकली
इसके बाद शनिवार को वह शहर की एक फैक्ट्री में ड्यूटी करने आ गया। उसका छोटा बेटा अपनी बुआ के पास गया था। जबकि बड़ा बेटा बुखार के कारण दवा खाकर सो रहा था। रात 8 बजे जब उसने घर की लाइट बंद देखी।

senior citizens: सीनियर सिटीजन्स को रेल किराए में मिलेगी इतनी छूट, रेलवे मंत्री का बड़ा ऐलान

उसने घर आकर बेटे को पूछा तो उसने भी अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद उसने गली में एक दुकानदार से पूछा तो उसने बताया कि वह दोपहर डेढ़ से 2 बजे के बीच उसकी पत्नी गली से गुजरी थी। उसके हाथ में बैग था। जब उसने आस-पड़ोस में पता किया तो पता चला कि मैकेनिक युवक भी गायब है।

फोन करके कहा- नई मम्मी ढूंढ लो
 घर से जाने के बाद महिला ने पति को कॉल करके कहा कि वह घर से चली गई है और 15 साल तक उसके बच्चे पाल दिए हैं। अब अगले 15 साल तुम बच्चों को पाल कर दिखाओ।

तुम्हें जो करना है वो कर लो। इसके बाद महिला ने अपने बड़े बेटे से बात करके कहा कि तुम अपनी नई मम्मी ढूंढ लो। अब मैं वापस नहीं आऊंगी। इस दौरान दोनों पक्षों में गहमागहमी हुई।